LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में युद्ध, असर भारत के घरों तक; घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत एकदम इतनी बढ़ी

मिडिल ईस्ट में युद्ध, असर भारत के घरों तक; आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत एकदम इतनी बढ़ी

Middle East War LPG Gas Cylinder Price Hike In India Breaking News

Middle East War LPG Gas Cylinder Price Hike In India Breaking News

LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी 'अमेरिका-इजरायल' युद्ध का आज आठवां दिन है। इस युद्ध ने जहां ईरान-इजरायल और खाड़ी देशों को प्रभावित किया है तो वहीं इसका असर अब महंगाई के रूप में भारत के घरों तक  देखने को मिल रहा है। दरअसल इस युद्ध के बीच तेल-गैस ऊर्जा आपूर्ती का संभावित संकट बना हुआ है। जहां इस बीच भारत मे 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर और 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में एकदम से बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ी हुई नई कीमत आज 7 मार्च से लागू हो चुकी है।

भारत में घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा

भारत में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा कर दिया गया है। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 kg वाले  घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। बता दें कि इससे पहले आखिरी बार अप्रैल 2024 को सरकार ने  आम घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया था और उस समय कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 50 रुपये बढ़ाए जाने के बाद तब 803 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर अभी 853 रुपये का मिल रहा था। वहीं लोग तो इस बार कीमत घटने के इंतजार में थे।

कमर्शियल LPG सिलेंडर 115 रुपये महंगा

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है। यह एक तरह से कीमत में बड़ा इजाफा है। जिससे कमर्शियल उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा। कीमत बढ़ाए जाने के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1883.00 रुपए में मिलेगा। वहीं दिल्ली के अलावा चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में अलग-अलग कीमत बढ़ाई गई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 2043.50, मुंबई में 1835.00 रुपए और कोलकाता में 1990.00 रुपये का मिलेगा।

Middle East War LPG Gas Cylinder Price Hike In India Breaking News

 

खाने की प्लेट महंगी हो जाएगी!

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत बढ्ने से सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर धारकों को ही बड़ा झटका नहीं लगा है बल्कि बढ़ी हुई कीमत का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ेगा। लोगों के लिए रेहड़ी-फड़ी, रेस्टोरेन्ट और ढाबों पर खाने की प्लेट महंगी हो सकती है। उन्हें अब बाहर खाने-पीने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। यानि घर की रसोई में भी खाना बनाना महंगा और बाहर खाना भी।

सरकार ने कहा था; देश के पास तेल-गैस का पर्याप्त भंडार

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच देश में तेल-गैस की आपूर्ती को लेकर भारत सरकार की तरफ से लगातार बयान दिया जा रहा है की भारत के पास तेल-गैस का अभी पर्याप्त भंडार है। सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत के पास विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति मौजूद है। इसके अलावा और स्रोत तलाशे जा रहे हैं। सरकार ने यह भी कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का अभी कोई विचार नहीं है। लेकिन इस बीच LPG गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर सरकार ने आम लोगों को महंगाई का झटका दे दिया।

जंग में अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मौत

28 फरवरी से शुरू हुए ईरान और 'अमेरिका-इजरायल' युद्ध में अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से अधिक लोग घायल हैं। ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ-साथ कई ईरानी शीर्ष कमांडर और नेता मारे गए हैं। वहीं इस जंग में अमेरिका के 4 सैनिक भी शहीद हुए हैं। बता दें कि जंग में जहां अमेरिका और इजरायल एकसाथ मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करते देखा जा रहा है। ईरान ने इजरायल के साथ-साथ खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया है और वहां मौजूद अमेरिकी ठिकानों के साथ-साथ वहां की सार्वजनिक-रेजिडेंसियल इमारतों पर भी मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। जिससे खाड़ी देशों का भी व्यापक नुकसान हुआ है।