MHT CET का रिजल्ट हुआ जारी, जाने टॉपर्स के नाम और रिज़ल्ट डाउनलोड करने की विधि

mht cet result: MHT CET रिजल्ट 2025 अब PCM ग्रुप के लिए आउट हो गया है । महाराष्ट्र CET सेल ने वेबसाइट mahacet.orga और mahacet.in पर MHT CET 2025 रिजल्ट PCM जारी कर दिया है। MHT CET 2025 रिजल्ट लिंक को उम्मीदवार लॉगिन के जरिए सक्रिय कर दिया गया है । उम्मीदवार यहां MHT CET रिजल्ट 2025 लिंक पा सकते हैं । स्कोरकार्ड रिजल्ट लिंक तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि प्रदान करनी होगी।
स्कोरकार्ड केवल एक वर्ष के लिए होगा मान्य
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से अपना महाराष्ट्र CET परिणाम 2025 देख सकते हैं। CET स्कोरकार्ड 2025 केवल एक वर्ष के लिए वैध है। MHT CET स्कोरकार्ड 2025 की मदद से , उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति और समग्र प्रतिशत स्कोर के साथ-साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं। MHT CET परिणाम 2025 की तिथि PCM समूह के लिए 16 जून और PCB समूह के लिए 17 जून है। PCM के लिए MHT CET 2025 परिणाम mahacet.org और mahacet.in वेबसाइट पर ऑनलाइन घोषित किया गया है।
कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PCM और PCB दोनों स्ट्रीम के लिए MHT CET 2025 परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे देखी जा सकती है-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - cetcell.mahacet.org
- होमपेज सेक्शन पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एमएचटी सीईटी 2025 उम्मीदवार लॉगिन में पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।