धूमधाम से मनाया गया राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस

Martyrdom day of Raja Nahar Singh

Martyrdom day of Raja Nahar Singh

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ। Martyrdom day of Raja Nahar Singh: देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है और जिस प्रकार से नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाती है वह अपने आप में बडी बात है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए बल्लभगढ के विधायक व हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जिन बच्चो को ज्ञान रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया है मैं उनको भी बधाई देता हुं कि उन्होंने इस क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया। 

Martyrdom day of Raja Nahar Singh

पंडित मूलचंद शर्मा आज दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह स्मारक पर उनकी पुण्य तिथि पर पुष्पाजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ. बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज भी राजा नाहर सिंह जैसे शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह के संदेश को लेकर आपके बीच दो दिन वाद चौ. बृजेन्द्र सिंह भी आ रहे हैँ आपको उनको भी मजबूत करना है, ताकि हम राजा नाहर सिंह जैसे शहीदों के बलिदान को सच्चा नमन कर सकें। 

Martyrdom day of Raja Nahar Singh

इस मौके पर एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें इस क्षेत्र के लगभग सभी गणमान्य लोगों ने आहुति दे कर राजा नाहर सिंह को याद किया। इस कार्यक्रम के आयोजक नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी के प्रधान सत्यवीर डागर ने बताया कि इस स्मारक पर हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान इसी प्रकार यज्ञ के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज से एक नई परम्परा शुुरु की गई है जिसके तहत राजा नाहर सिंह की स्मृति में नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी ने ज्ञान रत्न सम्मान वितरण शुरु किया है जो कि इस क्षेत्र के मधावी छाद्ध-छात्राओं को दिए जाते हैं। आज 27 मेधावी छात्रों को यह सम्मान दिए गए। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से लोगों का भारी हजूम राजा नाहर सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उमडा है वह यह दर्शाता है कि राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहा है। आज के आयोजन में व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, मोहम्म्द विलाल, मुकेशरावत, रविन्द्र चौहान, बलजीत कौशिक, गिरीश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के मीडिया कोडिनेटर मुकेश बशिष्ठ, अवतार सारंग, राम प्रसाद रावत, कर्नल गोपाल सिंह, विंग कमांडर एच.एस.मान, दया चंद यादव, लखन वैनीवाल, युघिष्ठर बैनीवाल, राम प्रकाश रावत, ओम प्रकाश धनकड,मकरंद शर्मा, सुशील डागर, महेश गोयल पार्षद, तेजसिंह सिरोही, प्रेम डागर, गंगा राम तेवतिया, अमीचंद पीटीआई, शिवराम पीटीआई, नारायण डागर, हरीराम  प्रमुख रुप से उपस्थित थे।