Greater Noida में बनेगा Metro University: UP Cabinet ने दी मंजूरी, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
Metro University to be Established in Greater Noida
लखनऊ। Metro University to be Established in Greater Noida, कैबिनेट बैठक में ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। यह विश्वविद्यालय निजी क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सनहिल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिली 26.1 एकड़ भूमि पर विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद स्वीकृति दी गई है।
इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026 लागू किया जाएगा और संस्था को संचालन का अधिकार पत्र दिया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के शुरू होने से युवाओं को आधुनिक और रोजगार से जुड़ी शिक्षा मिलेगी। साथ ही, प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।