"मेरठ: महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो की धमकी देने वाले आरोपी रिहान को गिरफ्तार"

"मेरठ: महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो की धमकी देने वाले आरोपी रिहान को गिरफ्तार"

 accused of raping a woman and threatening

Meerut: Rihaan, accused of raping a woman and threatening

मेरठ। शादी के बाद महिला की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर गढ़ रोड के होटल नार्थ व्यू में महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को होटल के रूम में ही छोड़कर आरोपित भाग गया। महिला की तहरीर पर आरोपित रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। वह दो साल से महिला को परेशान कर रहा था।

लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि अलीबाग कालोनी लोहियानगर निवासी रिहान उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसने महिला की अश्लील फोटो बनाई। उक्त फोटो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दो साल पहले महिला को जाकिर कालोनी के एक मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। एक वर्ष पहले महिला की शादी हो गई। उसके बाद भी रिहान उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

महिला के इन्कार करने पर आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेजने की धमकी दी। 18 फरवरी को रिहान ने महिला को शास्त्रीनगर स्थित दुआ अस्पताल के समीप बुलाया। महिला को बताया गया कि उसकी वीडियो डिलीट कर देगा। बिना पति को बताए महिला रिहान से मिलने चली गई। रिहान उसे स्कूटी पर बैठाकर गढ़ रोड स्थित होटल नार्थ व्यू में ले गया। वहां पर महिला से दुष्कर्म कर वहीं पर छोड़ दिया। महिला ने होटल से ही अपने पति को जानकारी दी। उसके बाद नौचंदी थाने में महिला की तरफ से तहरीर दी गई।

सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित रिहान पुत्र याकूब को पुलिस ने अलीबाग स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।