मेरठ: रिटायर्ड कर्नल पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, गवाही देने पर घुटने तोड़ने की दी धमकी

मेरठ: रिटायर्ड कर्नल पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, गवाही देने पर घुटने तोड़ने की दी धमकी

Meerut: Retired Colonel Attacked with Hammers

Meerut: Retired Colonel Attacked with Hammers

Meerut: Retired Colonel Attacked with Hammers, शहर की पाश डिफेंस काॅलोनी में मार्निंग वाॅक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला कर दिया। हथौड़े से उनके दोनों घुटनों पर वार किए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूर्व मेजर महेंद्र सिंह समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगानगर की डिफेंस काॅलोनी में रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह रहते हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी मार्निंग वाॅक पर निकले थें। सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, सुबह छह बजे वाॅक करते हुए भवन संख्या ए-122 के सामने पहुंचे। तभी सफेद रंग कार में सवार होकर आए दो हमलावर आए। चेहरे पर दोनों ने नकाब लगाया हुआ था। हथौड़ी से दोनों ने घुटनों पर हमला कर दिया।

धमकी दी कि 'मुकदमों में गवाह बनता हैं, तेरा काम तमाम कर देंगे।' शोर मचाने पर आसपास के भवनों से लोग बाहर आए। तब हमलावर मौके से भाग गए। उसके बाद लोगों ने घायल अवस्था में घर पर पहुंचाया। पड़ोसी राजेश त्यागी घायल अवस्था अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि यह हमला डिफेंस कालोनी के अभिनव त्यागी, द सैनिक सहकारी आवास समिति के पूर्व लिपिक सलमान खान निवासी खरखौदा और पूर्व मेजर महेंद्र सिंह निवासी गंगानगर कराया है। सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राजेश त्यागी की तरफ से उक्त लोगों के खिलाफ द सैनिक सहकारी आवास समिति में हुए करोड़ों के घोटाले का मुकदमा दर्ज कराया था, वह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

उक्त मुकदमे में सुरेंद्र पाल सिंह गवाह हैं। इसी रंजिश के चलते सुरेंद्र पाल सिंह पर हमला किया गया है। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपितों पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। कार सवार हमलावरों की तलाश की जा रही है।