मेरठ: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश शुरू; IAS-IPS से पढ़ने का मौका, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
Meerut: Admissions Open for Mukhyamantri Abhyudaya Yojana
Meerut: Admissions Open for Mukhyamantri Abhyudaya Yojana, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में नए सत्र 2025-26 के तहत प्रवेश शुरू कर दिए गए है। अभ्यर्थियों को यहां पर निश्शुल्क कोचिंग दी जाती है। 30 अप्रैल तक प्रवेश लिए जा सकेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मेरठ कालेज और सर छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज में निश्शुल्क कोचिंग कराई जाती है। यहां पर वन डे एग्जाम, यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई नीट, एनडीए, सीडीएस आदि की निश्शुल्क कोचिंग कराई जाती है।
वर्तमान में यहां पर 60 से अधिक बच्चे कोचिंग कर रहे हैं। हाल ही में हुई यूपी पुलिस भर्ती में भी यहां कोचिंग करने वाले छह महिला पुरुष का सलेक्शन हुआ था। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर कोचिंग कराने वाले अनुभवी अध्यापकों को रखा जाता है। साथ ही जिले में तैनात आइएएस, आइपीएस अधिकारी भी समय समय पर पढ़ाने के लिए आते हैं।