Medical Checkups Begin for Religious

अंबाला में धार्मिक यात्रा के लिए मेडिकल शुरू, अस्पतालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

pp

Medical Checkups Begin for Religious

हरियाणा के अंबाला में तीन जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली लंबी धार्मिक यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए जरूरी मेडिकल जांच की प्रक्रिया अंबाला कैंट और सिटी के नागरिक अस्पतालों में शुरू हो गई है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

सुबह से ही अस्पतालों में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग पंजीकरण के लिए मेडिकल जांच करवाने हेतु घंटों लाइन में खड़े हैं, ताकि समय रहते उनका रजिस्ट्रेशन पूरा हो सके।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल के अनुसार, मेडिकल प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और अब तक किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई है। सुविधा के लिए अस्पताल में अलग काउंटर भी बनाए गए हैं, जिससे लोगों को आसानी से जांच करवाई जा सके।

वहीं, सीएमओ अंबाला ने बताया कि अंबाला सिटी और कैंट दोनों स्थानों पर मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई है और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।

इस बार यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में मेडिकल जांच करवाने के लिए पहुंच रही हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, इसलिए वे सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच सही तरीके से पूरी हो सके।