मथुरा: पांच करोड़ की डकैती की साजिश नाकाम, प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 गिरफ्तार
BREAKING
AAP ने हरियाणा में पदाधिकारियों की घोषणा की; पंचकूला, अंबाला समेत इन जिलों में ये पदाधिकारी नियुक्त, सुशील गुप्ता ने जारी की सूची यमुना जल विवाद पर हरियाणा-राजस्थान में ऐतिहासिक सहमति: सीएम नायब सैनी बोले—'मिलेगा पूरा हक', सोमवार को होगा महा-समझौता पंजाब में महिला सशक्तीकरण योजना पर बड़ा एलान: केजरीवाल ने किया स्वागत, 1 जुलाई से खाते में आएंगे 3 महीने के पैसे पंजाब की धरती से चुनावी हुंकार: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कल पहुंचेंगे श्री मुक्तसर साहिब, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश बिहार में सियासी टकराव तेज: RJD का सरकार पर हमला, लालू यादव पर टिप्पणी को बताया अमर्यादित

मथुरा: पांच करोड़ की डकैती की साजिश नाकाम, प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 गिरफ्तार

Mathura: Plot for ₹5 crore robbery foiled

Mathura: Plot for ₹5 crore robbery foiled

Mathura: Plot for ₹5 crore robbery foiled,  पांच करोड़ रुपये की डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने प्रापर्टी डीलर समेत पांच बदमाशों को रविवार देर रात सवा दो बजे सकीतरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर चार बदमाश भागने में कामयाब हो गए। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, सब्बल, टार्च, मोबाइल व 8420 रुपये की नकदी बरामद हुई है।

प्रापर्टी डीलर के एक परिचित ने हाल ही में पांच करोड़ रुपये की भूमि बेची थी। रुपयों को देख उसकी नीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने डकैती की साजिश रच दी।

सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि गोवर्धन के प्रापर्टी डीलर राकेश के एक परिचित ने हाल ही में करीब पांच करोड़ रुपये की भूमि बेची थी। उसने राकेश से व्यवसाय के लिए भूमि दिखाने को कहा और नकद भुगतान की बात कही। करोड़ों रुपये की जानकारी मिलते ही राकेश की नीयत बदल गई। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रकम लूटने की साजिश रच डाली।

गिरोह ने सकरवा मार्ग स्थित हर्षित मित्तल के कार्यालय को योजना का अड्डा बनाया और यहीं बैठकर डकैती का प्लान बनाया। शनिवार देर रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि सकीतरा मार्ग के सुनसान इलाके में कुछ बदमाश बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर नौ बदमाश टार्च और मोबाइल की रोशनी में बैठकर रेकी किए गए स्थानों पर डकैती डालने की रणनीति बना रहे थे। पुलिस को देखते ही चार बदमाश भाग निकले, जबकि पांच को मौके से धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपितों में राजस्थान के डीग के गांव शाहपुर निवासी दीपक, सकीतरा निवासी राकेश व सोनू, गोवर्धन निवासी हर्षित मित्तल और रतन उर्फ टल्लू शामिल हैं।

इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, छुरा, सब्बल, पेचकस, चार डंडे, तीन टार्च, चार मोबाइल और 8420 रुपये नकद बरामद किए हैं। शातिरों ने पूछताछ में फरार आरोपितों के नाम राम सिंह, योगेश, कन्नू उर्फ कान्हा और गिरोह का कथित सरगना चौहल सिंह उर्फ चोहलू बताया है।

पुलिस की मुस्तैदी से बच गई करोड़ों की संपत्ति

गिरोह कई दिनों से क्षेत्र में रेकी कर रहा था और देर रात तीन से चार बजे के बीच डकैती डालने की योजना थी। समय रहते कार्रवाई न होती तो क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना हो सकती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कई सदस्य आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से बड़ी वारदात टल गई। सीओ ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।