मथुरा भाजपा की नई टीम घोषित: जनप्रतिनिधियों के परिजनों को 'नो-एंट्री'; कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह

मथुरा भाजपा की नई टीम घोषित: जनप्रतिनिधियों के परिजनों को 'नो-एंट्री'; कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह

bjp-demo-pic-1773720173135_v

Mathura BJP's New Team Announced

मथुरा। Mathura BJP's New Team Announced, काफी कवायदों के बाद सोमवार को भाजपा की जिला और महानगर की नई कार्यकारिणी पर मुहर लग गई। करीब एक वर्ष पहले जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की ताजपोशी हुई थी, अब जाकर एक वर्ष बाद कार्यकारिणी की गठन हो सका है। इस बार जनप्रतिनिधियों और बड़े नेताओं को भाई-बेटों से दूरी रखी गई है। कार्यकर्ताओं पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है।

एक वर्ष बाद घोषित हुई जिला और महानगर की कार्यकारिणी

कई जनप्रतिनिधियों ने अपने परिवार के लोगों का नाम कार्यकारिणी के लिए दिया था। जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, मुदिता शर्मा को शामिल किया गया है।

मनीषा पाराशर पिछली कार्यकारिणी में भी इसी पद पर थीं। जबकि मुदिता शर्मा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं। अनिल चौधरी पिछली बार महामंत्री थे। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी अमन ठाकुर, सत्यपाल चौधरी और आकाश चौधरी को दी गई है।

दोनों कमेटी में आठ-आठ उपाध्यक्ष, तीन-तीन महामंत्री बनाए

सत्यपाल चौधरी दूसरी बार इसी पद पर काबिज हुए हैं। आठ जिला मंत्री बनाए गए हैं। देवेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश तरकर को यह जिम्मेदारी दी गई है। हुकुम चंद्र अगवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह महानगर कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुनीता, परशुराम सिंह, ललित गौतम, मलय राठौर और चंद्रपाल कुंतल को यह जिम्मेदारी मिली है। चंद्रपाल कुंतल, संजय शर्मा पहली भी इस पद पर रहे।

महामंत्री तीन बनाए गए हैं

महामंत्री तीन बनाए गए हैं। ज्ञानेंद्र राणा पहले उपाध्यक्ष थे, इस बार महामंत्री बनाया गया है। विनीत शर्मा मंडल अध्यक्ष थे, इस बार महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। कुंज बिहारी चतुर्वेदी का पदोन्नति कर जिला मंत्री से महामंत्री बनाया गया है। महानगर मंत्री में अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, केके गौतम, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम और पूनम वाल्मीकि को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत गोयल खंदौली को जिम्मेदारी दी गई है। पूजा चौधरी पूर्व में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रह चुकी हैं।