लाइव मैच में फिक्सिंग? GT और RR के क्वालीफायर-2 में दो बार हुआ टॉस; जानें पूरा माजरा
Toss Controversy in IPL
Toss Controversy in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटन्स ने शुक्रवार (29 मई) को राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी. उन्होंने विरोधी टीम को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. हालांकि, पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही मैच में एक विवादित पल आया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह पल टॉस के समय हुआ, जब दो बार सिक्के को उछाला गया.
टॉस दो बार क्यों किया गया?
टॉस के समय GT के कप्तान शुभमन गिल ने सिक्का उछाला, जबकि RR के कप्तान रियान पराग ने कॉल किया. पराग ने 'हेड्स' कहा था, लेकिन सिक्के पर 'टेल्स' आया. हालांकि, मैच रेफरी प्रकाश भट्ट पराग ने रियान की कॉल सुन नहीं पाए. जिसकी वजह से टॉस को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. उसके बाद ब्रॉडकास्टर रवि शास्त्री ने घोषणा की कि टॉस दोबारा करवाया जाएगा.
दूसरी बार फिर गिल ने सिक्के को हवा में उछाला और इस बार RR ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस दोबारा करवाने के फैसले से गिल निराश दिखे, जो उनके हाव-भाव से साफ पता चल रहा था. टॉस के दौरान गिल ने स्वीकार किया कि अगर उन्हें मौका मिलता तो GT भी पहले बल्लेबाजी ही चुनती.
दो बार टॉस होने से भड़के फैंस
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें से कुछ ने मैच फिक्सिंग की आशंका भी जताई. एक यूजर, ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए मैच फिक्सिंग की ओर इशारा किया. एक अन्य यूजर, फारूक ने ट्वीट किया कि मैच रेफरी के सुनने में हुई गड़बड़ी का फायदा RR को मिला. जबकि दूसरे यूजर्स ने इस टॉस फिक्सिंग करार दिया.
गुजरात ने फाइनल में जगह बनाई
टॉस हारने के बावजूद, GT ने क्वालिफायर 2 में शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें तीन छक्के भी शामिल थे. उनकी पारी की मदद से टीम ने आठ गेंदें शेष रहते हुए 215 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. अब उनका मुकाबला फाइनल में आरसीबी से होगा. जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.