Mata Vaishno Devi Yatra Updates| कटरा में भारी बारिश से वैष्णो देवी की यात्रा प्रभावित, जा रहे हैं तो जान लें ये बातें

वैष्णो देवी में 'जल प्रलय'! जा रहे हैं तो जान लें ये बातें, 43 सालों में ऐसा नही हुआ

Mata Vaishno Devi Yatra Updates

Mata Vaishno Devi Yatra Updates

Mata Vaishno Devi Yatra Updates: जम्मू के कटरा में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए मुश्किल रस्तों से गुजरना पड़ता है। ऊंची चढ़ाई भक्तों को पस्त कर देती है। वहीं ऐसे में अगर कहीं बारिश हो रही हो तो फिर मुसीबत और ज्यादा बढ़ जाती है। बतादें कि, इस समय वैष्णो देवी में कुछ ऐसी ही मुसीबत के हालात पैदा हो रखे हैं। कटरा में भारी बारिश से माता वैष्णो देवी की यात्रा प्रभावित हो रही है। भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के रास्तों से निकलना दूबर हो रहा है।

दरअसल, बारिश का पानी पहाड़ों से तेज बहाव में रास्तों पर नीचे की ओर आ रहा है। जहां इसी स्थिति को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने कई व्यवस्थाओं को रोक दिया है। श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले नए रास्ते (हिमकोटी मार्ग) पर रोक लगा दी है। क्योंकि इस मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे की पूरी संभावना है। साथ ही बताया जा रहा है कि, अब भक्तों को गुफा मंदिर (अर्द्धकुमारी) के दर्शन नहीं हो पाएंगे। इसके साथ ही खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा भी निरस्त कर दी गई है। फिलहाल मां वैष्णो के भक्त पुराने रास्ते के जरिए धीरे-धीरे कर माता के दर्शन करने ऊपर मुख्य गुफा में जा सकते हैं।

Mata Vaishno Devi Yatra Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Updates

 

43 वर्षों में सबसे भारी बारिश

कहा जा रहा है कि कटरा में पिछले 43 वर्षों में सबसे भारी बारिश हुई है। ऐसी बारिश जिससे माता वैष्णो देवी का धाम भी प्रभावित हो रहा है। बताते हैं कि, कटरा में बीते 24 घंटे में 315.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 'यह 1980 के बाद से सबसे भारी बारिश है। इससे पहले 31 जुलाई, 2019 को कटरा में 292.4 मिमी सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। बारिश के चलते कटरा में दूर से आने वाले माता के भक्तों को तो मुश्किल हो ही रही है। इसके साथ ही यहां आम जनजीवन पर भी काफी असर पड़ा है। बहराल कुछ भी हो माता के दर्शन की ललक भक्तों को हिम्मत नही हारने देती।

माता वैष्णो देवी करती हैं चमत्कार

हर कोई माता वैष्णो देवी धाम जाकर मैया के दर्शन कर आशीर्वाद पाना चाहता है, पर माता हर किसी को अपने पास नहीं बुलातीं। जिन्हें बुलावा आता है वही मां के पास जा पाता है। फिलहाल माता वैष्णो देवी जाकर मां के दर्शन करने की उत्सुकता और उमंग लोगों में बहुत रहती है। यही कारण है कि हर दिन हजारों की तादाद में लोग माता वैष्णो देवी धाम पहुंचते हैं और श्राइन बोर्ड के नियमों के साथ माता के दर्शन के लिए यात्रा शुरू करते हैं। माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं।

Mata Vaishno Devi
Mata Vaishno Devi