पंचकूला गोल्फ लीग की दूसरे सीजन के साथ शानदार वापसी; 8-8 टीमों में दो फॉर्मेट में मुकाबला

Panchkula Golf League

Panchkula Golf League

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला। Panchkula Golf League: 
पहले सफल सीजन के बाद, पंचकूला गोल्फ लीग (पीजीएल) अपने दूसरे सीजन के लिए वापसी कर रही है। इस बार पीजीएल में कड़ी टक्कर, ज्यादा खिलाड़ी और एक बेहतर लीग एक्सपीरियंस मिलेगा और खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को भी आनंद आएगा। 4 से 22 फरवरी तक पंचकूला गोल्फ क्लब में खेले जाने वाले इस नए सीजन से साफ है कि लीग एक शानदार शुरुआत से क्षेत्र के गोल्फिंग कैलेंडर पर एक मज़बूत स्पोर्ट्स इवेंट के तौर पर डेवलप हुई है। अपने पहले सीज़न की गति को आगे बढ़ाते हुए, 2026 के एडीशन में 16 टीमें होंगी, जिनमें से प्रत्येक में 16 खिलाड़ी होंगे, जो लीग के 2 फेज के दौरान दो अलग-अलग फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे। 16 टीमों को 8-8 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा गया है। लीग का पहला फेज, राउंड रॉबिन फेज, 4 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्टेबलफोर्ड फॉर्मेट पर स्कोर किया जाएगा, जिसमें उनके स्कोर उनकी टीम के कुल स्कोर में गिने जाएंगे। राउंड रॉबिन फेज के दौरान अपने सभी राउंड से हासिल किए गए स्टेबलफोर्ड प्वाइंट्स के आधार पर प्रत्येक ग्रुप की टॉप 4 टीमें नॉक आउट फेज के लिए क्वालीफाई करेंगी जो फोर बॉल बेटर बॉल मैचप्ले फॉर्मेट में खेला जाएगा। फाइनल और तीसरे स्थान के प्लेऑफ 22 फरवरी को खेले जाएंगे और उसी दिन ग्रैंड फिनाले सनडाउनर प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह होगा।

इन टीमों में मुकाबला

ग्रुप ए: डिफेंडिंग चैंपियंस - हाइलैंड किंग्स (सीड 1), क्लब्स ऑन फ्लेम्स, ग्रीन वॉरियर्स, शिवालिक स्विंगर्स, जीबी लेजेंड्स, एडीएस फाल्कन्स, टी टाइटन्स, स्नीकिन गोल्फर्स (सीड 4)
ग्रुप बी: गोल्फिंग ईगल्स, रेजिंग बुल्स, पार-टी क्रैशर्स, हंसा लेजेंड्स, टी बर्ड्स, विक्ट्री वेव्स (सीड 2), गोल्फिंग पैंथर्स (सीड 3), फैंटास्टिक फोर्स

टीम स्ट्रक्चर और प्लेइंग फॉर्मेट 

पंचकूला गोल्फ लीग को जो सबसे अलग बनाती है, वह है इसका सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया टीम स्ट्रक्चर और प्लेइंग फॉर्मेट जो कई मैच के दिनों में निरंतरता, स्ट्रेटिजी और टीम वर्क की मांग करता है, जबकि व्यक्तिगत प्रतिभा के बजाय ग्रुप परफॉर्मेंस की भावना को मज़बूत करता है। अपनी फाउंडिंग फिलॉसिफी के प्रति समर्पित, पीजीएल लीग कम्पटीटिव फ्रेमवर्क में इनक्लूसिविटी पर जोर देती है। प्रत्येक टीम में अनिवार्य रूप से एक महिला गोल्फर, 70 वर्ष से अधिक उम्र का एक सीनियर खिलाड़ी और डिफाइंड हैंडीकैप कैटेगिरीज में प्रतिनिधित्व शामिल है, जो कम्पटीटिव बैलेंस सुनिश्चित करता है। वहीं लीग के इस विश्वास को मज़बूत करता है कि गहराई, विविधता और टीम वर्क हाई क्वालिटी गोल्फ पर फोक्सड है।

लीग को लेकर लगातार बढ़ती दिलचस्पी के बारे में बात करते हुए, बी चंद्र सेखर, को-चेयरमैन, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, पंचकूला गोल्फ लीग ने कहा कि पंचकूला गोल्फ लीग की कल्पना एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में की गई थी जो प्रतिस्पर्धी गोल्फ को मजबूत करे और साथ ही भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा दे। दूसरा एडिशन एक स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है, जिसमें ज़्यादा गहराई, व्यापक भागीदारी और एक ऐसा फॉर्मेट है जो कौशल, अनुशासन और टीम वर्क की टेस्टिंग करता है। हम इस लीग को रीजन के खेल इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रीब्यूटर के तौर पर देखते हैं।

टूर्नामेंट डायरेक्टर दिगराज सिंह, जो पहले एडिशन की सफल आयोजन के बाद एक बार फिर से तैयार हैं, ने कहा, “फॉर्मेट को निरंतरता, रणनीति और ग्रुप परफॉर्मेंस को अवॉर्ड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हर मैच का स्टैंडिंग पर असर पड़ता है, जो पूरे लीग में टूर्नामेंट को रोमांचक बनाए रखता है। करीबी टीमों और एक मुश्किल शेड्यूल के साथ, ध्यान पूरी तरह से प्रदर्शन, टीम वर्क और खेल में हर पल दबाव में फैसला लेने पर है। टूर्नामेंट को स्पांसर्स टाटा बार्कले (बार्कले मोटर्स), सीओएएल ऑफिशियल स्किनकेयर पार्टनर के रूप में, गोल्फ प्लस गोल्फ मैगज़ीन पार्टनर के रूप में और हिम पानी आधिकारिक वॉटर पार्टनर के रूप में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।