नोएडा सेक्टर-60 में भारी जाम: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी; पुलिस बल तैनात
Massive Traffic Jam in Noida Sector-60
कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
नोएडा सेक्टर-60 के पास सड़क जाम कर दी गई।
सोमवार सुबह ट्रैफिक जाम से यात्रियों को परेशानी हुई।
नोएडा। Massive Traffic Jam in Noida Sector-60, नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-60 से लेकर आगे तक पूरा रोड जाम कर दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
बता दें कि ये लोग नोएडा की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, आज सप्ताह का पहला दिन है। सोमवार को अधिकतर कर्मचारी सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकलते हैं। वहीं, नोएडा सेक्टर-60 से निकलने वाले कर्मचारियों को इस समय जाम से जूझना पड़ रहा है।
उधर, हंगामे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।