कसौली के हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

कसौली के हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Massive fire in Kasauli Heritage Market

Massive fire in Kasauli's Heritage Market

सोलन। Massive fire in Kasauli's Heritage Market, पर्यटन नगरी कसौली के हेरिटेज मार्केट में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते बाजार की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं पुलिस विभाग के जवानों के साथ स्थानीय दुकानदार भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खानपान की दुकानों में सिलेंडर ब्लास्ट होने से अभी भी दुकानों के नजदीक नहीं जा पा रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं।