Massive Fire Breaks Out in Gurugram

गुरुग्राम के सेक्टर 37D में भीषण आग, रात 1 बजे लगी आग पर सुबह पाया काबू

pp

Massive Fire Breaks Out in Gurugram

गुरुग्राम के सेक्टर 37D इलाके में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मोहित शर्मा के अनुसार, आग बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को लगाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।

आग के दौरान सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई, जबकि घने धुएं के कारण आसपास की सोसायटी में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, फायर विभाग के ठेका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते राहत कार्य में अतिरिक्त चुनौतियां भी सामने आईं।