बरेली की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू
Massive Fire at Paint Factory in Bareilly
बरेली। Massive Fire at Paint Factory in Bareilly, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को दिन में 11.50 बजे रोड नंबर एक पर स्थित अंकुर पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पेंट और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली और फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसमान में धुएं के गुबार छा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। पेंट फैक्ट्री होने की वजह से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि पेंट फैक्ट्री में आग लगी थी। दो गाड़ियों ने पास की फैक्ट्री के कर्मचारियों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।