मार्केटिंग बोर्ड का डिविजनल एकाउंटेंट 23 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार; एसीबी ने कब्जे से बरामद की रकम
Marketing Board's Divisional Accountant Arrested
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Marketing Board's Divisional Accountant Arrested: शहर में घोटालों की जांच अभी थमी भी नहीं कि मार्केटिंग बोर्ड का आला अफसर रिश्वत की रकम लेते रेंज हाथों पकड़ा गया। सोमवार को विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल एकाउंटेंट को रिश्वत लेते काबू कर लिया।
विजिलेंस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायकर्ता हेमंत शर्मा ठेकेदार हैं और सेक्टर 26 में रहते हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया कि हरदेव सिंह (डिविजनल अकाउंटेंट), जो मार्केटिंग बोर्ड, सेक्टर-20 पंचकूला में तैनात हैं, ने उनके लंबित बिलों को पास करने के लिए 28,000 रुपये की रिश्वत मांगी। वह पहले ही 5,000 रुपये बतौर एडवांस ले चुका था और अब वह 23,000 रुपये की मांग कर रहा था।
स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो, पंचकूला के डीएसपी जुगल किशोर के निर्देश पर पंचायती राज के एसडीओ रजत सैनी की अगुआई में टीम ने इस शिकायत के आधार पर एक जाल बिछाया गया और आरोपी हरदेव सिंह को शिकायतकर्ता से रिश्वत की शेष राशि 23,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि टीम आरोपी अधिकारी के घर और दफ्तर में भी छानबीन कर रही है। वहीं इस रिश्वत के तार किन लोगों के साथ जुड़े हैं, अधिकारी इसकी भी जांच में जुट गए हैं। उधर, मार्केटिंग बोर्ड के आला अफसर मंगलवार को नामजद और गिरफ्तार डिविजनल एकाउंटेंट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर सकती है।