यूपी पुलिस परीक्षा विवाद: मनोज मुंतशिर और कैबिनेट मंत्री का फूटा गुस्सा; 'मानसिक विकृति' का दिया हवाला

यूपी पुलिस परीक्षा विवाद: मनोज मुंतशिर और कैबिनेट मंत्री का फूटा गुस्सा; 'मानसिक विकृति' का दिया हवाला

Manoj-Muntashir-1773583678326_v

Manoj Muntashir and Cabinet Minister Express Outrage

लखनऊ। Manoj Muntashir and Cabinet Minister Express Outrage, यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। प्रश्न में अवसर के अनुसार बदलने वाला वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने को कहा गया था, जिसके विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द भी शामिल था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है और इंटरनेट मीडिया पर विरोध हो रहा है।

गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस व्यक्ति ने यह प्रश्नपत्र तैयार किया है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की घटनाओं से देश के सवर्ण और ब्राह्मण समाज को यह संदेश जाता है कि उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया निंदनीय कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी भर्त्सना की।

उच्च शिक्षा मंत्री ने भी जताई नाराजगी

उधर, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द देना न केवल अनुचित है, बल्कि इसका कोई औचित्य भी नहीं है। उनके अनुसार ऐसा प्रश्न और उसके विकल्प किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माने जा सकते। मंत्री ने कहा कि यह कृत्य किसी मानसिक विकृति से ग्रस्त पेपर सेटर द्वारा जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है।

यह भी कहा कि हाल के दिनों में एक फिल्म के नाम को लेकर भी इसी तरह का विवाद सामने आया था, जिसे समाज ने गंभीरता से लिया था। परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय होती है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करना मुश्किल नहीं होता।

ऐसे में मामले की जांच कर संबंधित पेपर सेटर की पहचान की जानी चाहिए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज या वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।