Manish Tewari on Russia Ukraine War
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब: रूस-यूक्रेन जंग में कूदे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, भारत पर कह रहे यह बड़ी बात... देखें क्या बोले?

Manish Tewari on Russia Ukraine War

Manish Tewari on Russia Ukraine War

रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला (Attack) करके वहां की स्थिति बेहद भयावह कर दी है| यूक्रेन में तबाही की तस्वीर नजर आ रही है| लेकिन रूस हमला करने से रुक नहीं रहा है| इधर, दुनिया के अन्य देश रूस को हमला बंद करने की लगातार चेतावनी दे रहा है| वहीं, रूस को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के हमले के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पेश किया गया| इस दौरान प्रस्ताव पर वोटिंग की प्रक्रिया हुई| कई देशों ने वोट किया लेकिन इस बीच चीन, संयुक्त अरब अमीरात और भारत ने वोटिंग से दूरी बना ली| भारत ने वोट करने से परहेज का रास्ता चुना| यानि न इधर न उधर|

लेकिन भारत के वोट न करने से इधर भारत के अंदर कुछ लोगों में खासी नाराजगी पैदा हो गई| दरअसल, पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) भारत के इस कृत्य पर नाराज हो गए हैं| मनीष तिवारी का कहना है कि '''रूस हमारी विपत्तियों में हमारे साथ खड़ा रहा है, लेकिन अगर कोई दोस्त गलती करता है, तो हमें उसे सुधारना होता है. दोस्त जब गलती करे तो उसे बता देना चाहिए कि उसकी क्या गलती है. तिवारी ने कहा कि एक समय आता है जब देशों को खड़े होने की जरूरत होती है, न कि एक तरफ खड़े होने की| भारत को अपना पक्ष चुनना होगा| तिवारी ने कहा कि यूक्रेन के लोग अनुचित आक्रमण का सामना कर रहे हैं।

भारत ने वोट न करके UNSC में क्या कहा?

बतादें कि, UNSC में भारत के प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि इस बात से खेद है कि कूटनीति का रास्ता छोड़ दिया गया है, हमें उस पर लौटना होगा। यूक्रेन में घटनाक्रम से भारत बेहद परेशान है। हम आग्रह करते हैं कि हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं। मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए संवाद ही एकमात्र उत्तर है|