Man Posing as Civic Inspector

निगम इंस्पेक्टर बनकर वेंडर्स से ठगी, फर्जी लाइसेंस गैंग का आरोपी गिरफ्तार

undefined

Man Posing as Civic Inspector

नगर निगम का खुद को इंस्पेक्टर बताकर वेंडर्स से ठगी करने वाले 35 वर्षीय आरोपी राजेश सलूजा के अपने मोबाइल एप्प के जरिए लाइसेंस बनाता था। अब पुलिस उसके मोबाइल को जांच के लिए सीएफएसएल •ोजेगी। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई। अदालत ने एक दिन के रिमांड की मंजूरी प्रदान की।  इस फर्जी वेंडर लाइसेंस के गोरख धंधे में शामिल हैं , इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने निगम से •ाी आरोपी की ओर से वेंडर्स को जारी लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल करवाई, जिसे आरोपी ने जारी किए थे, जोकि फर्जी पाए गए। जांच में सामने आया कि सैक्टर-41 निवासी आरोपी ने गरीब वेंडर्स से इस काम के लिए 1000 -1500 रुपए लेकर धोखा दिया।
आरोप के मुताबिक राजेश शहर के अलग-अलग एरिया में वेंडर्स के कुछ घंटों में ही वेंडिंग लाइसेंस बनवा लेता था। पैसे लेने के बाद बकायदा फर्जी आईकार्ड और नकली वेंडिंग लाइसेंस जारी कर देता था। इसकी बकायदा मासिक शुल्क •ाी दर्शाया जाता रहा। हर महीने वेंडर्स से वेडिंग फीस की वसूली की जाती रही। जांच में पूरे नेटवर्क को पता लगाया जा रहा है।
 निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों की ई-मेल के जरिए शिकायत के आधार पर पुलिस हरकत में आई। आरोपी को अतीत में कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है।