पेरिस- बेंगलुरु फ्लाइट का इमरजेंसी डोर खोलने लगा शख्स, सभी पैसेंजर सकते में, लैंडिंग के तुरंत बाद गिरफ्तार

पेरिस- बेंगलुरु फ्लाइट का इमरजेंसी डोर खोलने लगा शख्स, सभी पैसेंजर सकते में, लैंडिंग के तुरंत बाद गिरफ्तार

Techie Tries to Open Emergency Door in Mid Air

Techie Tries to Open Emergency Door in Mid Air

बेंगलुरु। Techie Tries to Open Emergency Door in Mid Air: बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस ने एयर फ्रांस 194 विमान से पेरिस से बेंगलुरु यात्रा कर रहे एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस व्यक्ति ने हवा में विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

लैंडिंग के चार घंटे पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश (Attempt to open emergency gate four hours before landing)

एयरलाइन प्रबंधन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के रहने वाले 29 वर्षीय वेंकट मोहित अचारी अकेले यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बेंगलुरु में लैंडिंग से चार घंटे पहले विमान के आपातकालीन दरवाजे के लीवर को खोलने की कोशिश की। घटना 15 जुलाई रात 8 बजे की है। हालांकि, यह देखकर फ्लाइट क्रू ने प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई।

इलाज के लिए बेंगलुरु जा रहा था यात्री (Passenger was going to Bangalore for treatment)

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी नशे में नहीं था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उसने आपातकालीन दरवाजे का लीवर खोलने की कोशिश की। दरअसल, यात्री इलाज के लिए बेंगलुरु जा रहा था। अब उनका NIMHANS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज) में इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज (Case registered under various sections)

अचारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए इतनी तेजी से या लापरवाही से काम करने के लिए कारावास की सजा) और विमान नियम, 1937 की धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह पढ़ें:

सरकार पर सवाल किया तो मंत्री को मिली सजा; राजस्थान का यह मामला आग की तरह फैल रहा, CM अशोक गहलोत घिर गए, VIDEO देखिए

चीनी क्षेत्र के पुनरुत्थान के जरिये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही रफ्तार और सशक्त हो रहे किसान

साल 2023 में 21 दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ