Man Drinking Beer in Ganga: गंगा नदी में बीयर पीता दिखा युवक, वीडियो; लोगों ने पकड़ा तो बोला- अब नहीं पियेंगें, गलती हो गई

गंगा नदी में बीयर पीता दिखा युवक, वीडियो; लोगों ने पकड़ा तो बोला- अब नहीं पियेंगें, गलती हो गई, वाराणसी से हैरान करने वाला मामला

Man Drinking Beer in Ganga Video Viral Varanasi Shocking Case

Man Drinking Beer in Ganga Video Viral Varanasi Shocking Case

Man Drinking Beer in Ganga: हद हो गई। देश में लोगों ने पवित्र पूजनीय धामों और नदियों का मजाक बनाकर रख दिया है। कोई शर्म और मर्यादा ही नहीं बची है। अब भगवान शिव की नगरी वाराणसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक मां समान और पवित्र मोक्षदायिनी गंगा नदी में बीयर गटकते हुए दिखा। युवक की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

लोगों ने पकड़ा तो बोला- अब नहीं पियेंगें

गंगा नदी में बीयर पीते देख जब वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ा तो वह बोला अब आगे से नहीं पिएंगे। गलती हो गई। हैरानी की बात ये है कि युवक ने शरीर में जनेऊ भी धारण कर रखा था। इसके बावजूद उसने इस तरह की हरकत की। पूछताक्ष करने पर युवक ने अपना नाम संतोष कुमार बताया और जानकारी दी कि वह रोहतास (बिहार) का रहने वाला है। आपको यह भी बता दें कि जब यह महोदय गंगा नदी में बीयर का पान कर रहे थे तो उस दौरान सुबह 5:30 बजे के आसपास का समय था। मतलब सुबह-सुबह जनाब को मदिरा की तलब लगी थी।

लोगों की मांग- पुलिस कड़ी कार्रवाई करे

गंगा नदी में युवक की इस प्रकार की हरकत को देख लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा भड़कते हुए दिखे हैं। कई लोगों ने कहा कि 'क्या इस व्यक्ति पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आस्था को चोट पहुंचाने का केस दर्ज नहीं होना चाहिए?' कुछ लोगों ने कहा कि 'यह भाई साहब 'मोक्ष' और 'मदिरा' के बीच का अंतर भूल गए थे। इन्हें यह याद दिलाया जाये। क्योंकि गंगा स्नान आस्था का विषय है पिकनिक स्पॉट और कोई स्वीमिंग पूल नहीं।' फिलहाल लोगों ने मांग की है ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई और ऐसा न कर सके।

इधर यह जानकारी मिल रही है मामला सामने आने और सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद वाराणसी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल के साथ बनती आगामी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी करेगी।