man cuts own legs under train for insurance money
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ये इंसान भी न... हद है, पैसों के लिए शख्स ने रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन से काटे अपने दोनों पैर

man cuts own legs under train for insurance money

man cuts own legs under train for insurance money

इंसान भी हद करता है| पैसों के लिए कुछ भी करने पर उतारू घूमता है| यहां तक की इंसान पैसों के लिए खुद के साथ भी खतरनाक काम को अंजाम दे सकता है| अगर आप नहीं मानते तो यह खबर पढ़ लीजिये| यह खबर ऐसी है जिसे जानकार आप दंग रह जायेंगे| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला हंगरी (Hungary) का बताया जाता है| जहां एक शख्स ने पैसों के लिए रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन से अपने दोनों पैर काट लिए| शख्स के घुटने के नीचे से दोनों पैर कट गए| इस घटना के बाद शख्स को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया| जहां उसका इलाज हुआ और वह व्हीलचेयर पर आ गया|

लगभग 24 करोड़ रुपये का लालच ....

बताया जाता है कि, शख्स ने हाई-रिस्क लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी थी। शख्स के साथ किसी बड़ी घटना के घटने पर उसे लगभग 24 करोड़ रुपये मिलने थे| शख्स ने सोचा कि इन पैसों को क्यों न वसूल कर लिया जाए| जहां लाइफ इंश्योरेंस के पैसे वसूलने के लिए शख्स ने खुद की जान को जानबूझकर खतरे में डाल दिया| शख्स रेलवे ट्रैक पर पंहुचा और चलती ट्रेन के नीचे अपने दोनों पैर कर दिए, जो कि कट गए|

लेकिन फंस गया ....

बताया जाता है कि शख्स को पैसे फिर भी नहीं मिले| जब शख्स की ओर से लाइफ इंश्योरेंस के पैसे देने के लिए आवेदन किया गया और जब लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से जांच-पड़ताल की गई तो सारा मामला खुल गया| लाइफ इंश्योरेंस के अधीकारियों को पता चला गया कि शख्स ने जानबूझकर अपने-आप को नुकसान पहुंचाया| जिसके बाद शख्स को एक फूटी कौड़ी भी देने से इंकार कर दिया गया| बताया जाता है कि इसके बाद मामला फिर कोर्ट पहुंचा और सुनवाई चली| लेकिन शख्स यहां भी फंस गया| आखिर में शख्स को कोर्ट ने भी उन्हें दोषी पाया और इस मामले में उसे दो साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही साथ£4,725 ( करीब 4 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया। इसलिए कहते हैं कि लालच बुरी बला है ...... इससे बच के रहें|