​बंगाल में 'ममता' का किला ध्वस्त: 2026 चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर, क्या चला योगी आदित्यनाथ का जादू?

​बंगाल में 'ममता' का किला ध्वस्त: 2026 चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर, क्या चला योगी आदित्यनाथ का जादू?

Mamata fort demolished in Bengal:

Mamata's fort demolished in Bengal: BJP's massive wave in 2026 elections, did Yogi

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया है. विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने वो कर दिखाया, जिसकी उसे वर्षों से तमन्ना थी. अब बंगाल में भाजपा का कमल जोर-शोर से खिलता दिख रहा है. नतीजे के दिन 4 मई दोपहर करीब 01:30 बजे तक भाजपा 190 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 95 सीटों पर सिमटती दिख रही है. सीएम ममता बनर्जी समेत टीएमसी नेताओं के लिए ये आंकड़े बेहद ही चौंकाने वाले हैं, जो नेता अबतक टीएमसी की जीत के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, रुझान के बाद से वे खामोश हैं. भाजपा की इस अप्रत्याशित जीत में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है. उन्होंने चुनाव के दौरान बंगाल की जिन विधासभा सीटों पर हुंकार भरी, वहां ज्यादातर पर भाजपा आगे चल रही है.  योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल की कई विधानसभा सीटों पर चुनाव-प्रचार किया था. आइए विस्तार से जानते हैं उनमें से 25 सीटों पर पार्टी की स्थिति कैसी है...

सीएम योगी ने इन सीटों पर भी किया था चुनाव प्रचार

  • आसनसोल दक्षिण: अग्निमित्रा पॉल (भाजपा)- लीडिंग
  • राजारहाट गोपालपुर: तरुणज्योति तिवारी (भाजपा)- लीडिंग
  • रामपुरहाट: ध्रुब साहा (भाजपा) - लीडिंग
  • दमदम: अरिजीत बख्शी (भाजपा)- लीडिंग
  • धूपगुड़ी: नरेश रॉय (भाजपा) - लीडिंग
  • बांकुरा: निलाद्री शेखर दाना (भाजपा) - लीडिंग
  • बाराबनी: अरिजीत रॉय (भाजपा) - लीडिंग
  • गारबेटा: प्रदीप लोढ़ा (भाजपा) - लीडिंग
  • सोनामुखी: दिबाकर घरामी (भाजपा) - लीडिंग
  • कांथी दक्षिण: अरूप कुमार दास (भाजपा) - लीडिंग
  • कल्याणी: अनुपम बिस्वास (भाजपा) - लीडिंग
  • चकदाहा: बंकिम चंद्र घोष (भाजपा) - लीडिंग
  • माथाभांगा: निशिथ प्रमाणिक (भाजपा) - लीडिंग
  • नंदकुमार: खानरा निर्मल (भाजपा) - लीडिंग
  • जॉयपुर: बिस्वजीत महतो (भाजपा) - लीडिंग
  • जलपाईगुड़ी: अनंत देव अधिकारी (भाजपा) - लीडिंग
  • जोरासांको: विजय ओझा (भाजपा) - लीडिंग
  • पिंगला: स्वागत मन्ना (भाजपा) - लीडिंग
  • उदय नारायणपुर: प्रभातकर पंडित (भाजपा) - लीडिंग
  • पुरुलिया: सुदीप कुमार मुखर्जी (भाजपा)- लीडिंग
  • कटवा: कृष्णा घोष (भाजपा) - लीडिंग
  • बागदा: सोमा ठाकुर (भाजपा)- लीडिंग
  • नबद्वीप: श्रुतिशेखर गोस्वामी (भाजपा)- लीडिंग
  • आसनसोल उत्तर: मलय घटक(TMC)- लीडिंग
  • बोलपुर: चंद्रनाथ सिन्हा (TMC) - लीडिंग
  • धानेखाली: आसिमा पात्रा (TMC)- लीडिंग
  • मालदा (MALDAHA): लिपिका बर्मन घोष (TMC) - लीडिंग

योगी के बयान, जो चर्चा में रहे

पश्चिम बंगाल में शुरुआत में तो सीएम योगी चुनाव-प्रचार से दूर थे, लेकिन जब मैदान में उतरे तो खूब प्रचार किया. सीएम ने जहां-जहां कैंपने किया या रोड शो किया, उन विधानसभा सीटों में ज्यादातर पर भाजपा उम्मीदवार लीड कर रहे हैं. उन्होंने आक्रामक रैलियां कर ममता बनर्जी पर खूब हमला बोला. सीएम ने हिंदुत्व के दम पर रैलियों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया. सीएम योगी ने चुनाव प्रचार में यह तक नारा दिया 'टीएमसी के गुंडों का प्रचार, डबल इंजन की भाजपा सरकार.' उन्होंने एक रैली में कहा बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है. बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी. मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार चलना चाहिए.

सीएम योगी रैली में कहा था कि टीएमसी का एक मेयर कहता है कि बंगाल की आधी आबादी को उर्दू बुलवाएंगे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बंगाल की धरती से सिर्फ बांग्‍ला बोली जाएगी