नोएडा में भारी बवाल: प्रदर्शनकारी हुए हिंसक; फेज-2 में आगजनी और तोड़फोड़, सेक्टर-60/62 युद्ध का मैदान बने

नोएडा में भारी बवाल: प्रदर्शनकारी हुए हिंसक; फेज-2 में आगजनी और तोड़फोड़, सेक्टर-60/62 युद्ध का मैदान बने

Major Unrest in Noida: Protesters Turn Violent

Major Unrest in Noida: Protesters Turn Violent

वेतन वृद्धि की मांग पर नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन।

सेक्टर-60 में सड़क जाम, फेज-2 में तोड़फोड़-आगजनी।

हालात काबू करने भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

नोएडा। Major Unrest in Noida: Protesters Turn Violent, नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-60 और 62 के आसपास पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान नोएडा के फेज-2 में गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।

कर्मियों ने सेक्टर-62 पर लगाया जाम

वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने सोमवार सुबह सेक्टर-62 पर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया।

पुलिस प्रशासन मौके, समझाने का प्रयास जारी

कर्मियों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि ये लोग नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और काफी समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

दरअसल, आज सप्ताह का पहला दिन है। सोमवार को अधिकतर कर्मचारी सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकलते हैं। वहीं, नोएडा सेक्टर-60 से निकलने वाले कर्मचारियों को इस समय जाम से जूझना पड़ रहा है।

उधर, हंगामे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।