प्रयागराज: रामनवमी पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मांडा में डूबे 7 बच्चे; 4 की मृत्यु

प्रयागराज: रामनवमी पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मांडा में डूबे 7 बच्चे; 4 की मृत्यु

Major Tragedy During Ganga Bath on Ram Navami

Major Tragedy During Ganga Bath on Ram Navami

प्रयागराज। Major Tragedy During Ganga Bath on Ram Navami, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। गौरतलब है कि प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान करने गए चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आपको बता दें, एक ही गांव के सात बच्चे गंगा नहाने गए थे। गहरे पानी में नहाने के दौरान सभी डूब गए।

आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान बने मसीहा

घाट पर मौजूद लोगों के साथ ही आसपास के खेतों में सब्जी की खेती में जुटे किसानों ने तीन को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो डूबे बच्चों को भी निकाला। हालांकि इनमें से दो की मौत हो गई। दो बच्चे अभी भी लापता हैं।

बचाव कार्य में ग्रामीणों का रहा सहयोग

सूचना पाकर गांव के लोगों के साथ ही मांडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू आपरेशन शुरू हो चुका है। एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मांडा के बामपुर गांव के थे सभी डूबने वाले

बताया जाता है कि मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव के सात बच्चे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पास स्थित गंगा घाट पर नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाकर कुछ बच्चे डूबने लगे तो बचाने के प्रयास में सभी सातों डूब गए।