लखनऊ में चकबंदी मामलों के निस्तारण को लेकर बड़ा कदम
Major Step Taken in Lucknow to Resolve Consolidation
लखनऊ। राजस्व विभाग ने अभियान चलाकर चकबंदी के लंबित मामलों के निस्तारण की तैयारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू. ने गुरुवार को चकबंदी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने चकबंदी की लंबित प्रक्रिया वाले 30 गांवों को लेकर उप संचालक चकबंदी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिया कि इसी वर्ष संबंधित गांवों की चकबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए। अधिक समय से चकबंदी प्रक्रिया लंबित रहने के कारण भूमि विवादों में अनावश्यक रूप से वृद्धि होती है।
उन्होंने बताया कि 95 ग्रांवों में चकंबंदी को लेकर धारा-52(1) के प्रस्ताव प्राप्त हो गए है। इनमें से 46 गांवों में चकबंदी की स्वीकृति गुरुवार को जारी कर दी गई है।