यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के किए तबादले
- By Gaurav --
- Friday, 10 Apr, 2026
Major reshuffle in UP: Yogi government
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। एक दिन पहले 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सहारनपुर ग्रामीण के एएसपी सागर जैन को प्रयागराज में डीसीपी बनाया गया है। वहीं गोंडा (पूर्वी) के एएसपी मनोज कुमार रावत को संभल (दक्षिणी) भेजा गया है। मेरठ के एएसपी आयुष विक्रम सिंह को बहराइच नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सीतापुर के एएसपी विनायक गोपाल भोसले को मेरठ नगर का एएसपी बनाया गया है, जबकि मेरठ के एएसपी अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर ग्रामीण भेजा गया है।
वहीं गौतमबुद्ध नगर की एसीपी ट्विंकल जैन को लखनऊ में एडीसीपी, गाजियाबाद की एसीपी लिपि नागयाच को वाराणसी में एडीसीपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज के एसीपी राजकुमार मीणा को मिर्जापुर (नक्सल क्षेत्र) और लखनऊ के एसीपी ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र (नक्सल क्षेत्र) में एएसपी बनाया गया है।
सरकार के अनुसार इन तबादलों से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।