नोएडा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, DCP और ACP बदले गए
Major Reshuffle in Noida Police Administration
नोएडा। Major Reshuffle in Noida Police Administration, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी और एसीपी प्रथम को बदल दिया है। शैव्या गोयल की जगह शैलेन्द्र सिंह को डीसीपी और उमेश यादव की जगह दीक्षा सिंह को एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि जोन और सर्किल के फेज दो थाना क्षेत्र में कामगारों के प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। हालांकि इसके पीछे का कारण अधिकारी प्रशासनिक जरूरत बता रहे हैं।