झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई IPS अधिकारियों की होगी घर वापसी, कुछ जाएंगे दिल्ली

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई IPS अधिकारियों की होगी घर वापसी, कुछ जाएंगे दिल्ली

Major Reshuffle in Jharkhand Police Department

Major Reshuffle in Jharkhand Police Department

रांची। Major Reshuffle in Jharkhand Police Department, इस वर्ष झारखंड कैडर के कई आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे तो कई की वापसी भी होनी है।

वर्ष 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी साकेत कुमार सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीआरपीएफ झारखंड के आइजी हैं। उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो गया था, जिसे केंद्र ने और दो साल के लिए अवधि विस्तार दिया है।

आईजी साकेत कुमार सिंह तेज तर्रार अधिकारी रहे हैं, जिनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड तक माओवादियों के विरुद्ध सीआरपीएफ कारगर अभियान चला चुकी है।

वर्तमान में झारखंड में अभियान जारी है। इसी तरह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के पद पर कार्यरत 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल की झारखंड वापसी हो रही है। उन्हें झारखंड में आइजी के पद पर प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली हुई है। वे आइजी के पद पर योगदान देंगे।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आइजी आशीष बत्रा सहित चार आइपीएस अधिकारियों का कार्यकाल भी इस साल पूरा हो रहा है। उनकी भी झारखंड वापसी हो सकती है।

इन अधिकारियों में एनआइए में आइजी के पद पर पदस्थापित 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी आशीष बत्रा, सीबीआई में पदस्थापित 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी अनूप टी. मैथ्यू, एनआइए में एसपी के पद पर पदस्थापित 2011 बैच की आइपीएस अधिकारी डा. जया राय व लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में सहायक निदेशक 2013 बैच के आइपीएस अधिकारी हरिलाल चौहान शामिल हैं।

आईपीएस आशीष बत्रा को झारखंड में एडीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिली हुई है, वे यहां वापसी के बाद एडीजी के पद पर योगदान देंगे। वहीं, अनूप टी. मैथ्यू आईजी, डा. जय राय वापसी के बाद डीआईजी के पद पर योगदान देंगी।

झारखंड में पदस्थापित चार आईपीएस अधिकारियों ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दे रखा है। इन अधिकारियों में 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी,  2010 बैच के आइपीएस अधिकारी डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा हैं।

2011 बैच के आईपीएस अधिकारी डीआइजी सीआइडी चंदन कुमार झा व 2012 बैच के लिए आईपीएस अधिकारी डीआइजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा केंद्रीय नियुक्ति पर जाना चाहते हैं।