हिमाचल न्यायिक सेवा में बड़ी सर्जरी: हाई कोर्ट ने जारी किए जिला और सिविल जजों के तबादला आदेश, देखें पूरी सूची

हिमाचल न्यायिक सेवा में बड़ी सर्जरी: हाई कोर्ट ने जारी किए जिला और सिविल जजों के तबादला आदेश, देखें पूरी सूची

Major Reshuffle in Himachal Judicial Service

Major Reshuffle in Himachal Judicial Service

Major Reshuffle in Himachal Judicial Service, हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फेरबदल करते हुए जिला न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों, वरिष्ठ सिविल जजों और सिविल जजों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। अनुजा सूद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा, प्रीति ठाकुर को पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण शिमला, विक्रांत कौंडल को अतिरिक्त सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला, मनीषा गोयल को वरिष्ठ सिविल जज सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुल्लू के रूप में तैनात किया गया है। निरंजन सिंह वरिष्ठ सिविल जज सह-एसीजेएम-एक शिमला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में पदोन्नत कर पर वरिष्ठ सिविल जज-सह-सीजेएम लाहौल, प्रशांत सिंह नेगी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन, विशाल कौंडल को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम बड़सर, शिखा लखनपाल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना, प्रतिभा नेगी को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक शिमला, अनिता शर्मा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक कांगड़ा, जितेंद्र कुमार को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-एक अंब, आभा चौहान को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम एक नालागढ़ और अजय कुमार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर स्थित रिकांगपिओ, आकांक्षा डोगरा को वरिष्ठ सिविल जज-सह-एसीजेएम-दो शिमला, सोनल शर्मा को स्थानांतरित कर वरिष्ठ सिविल जज सह-एसीजेएम-एक, धर्मशाला, आर मिहुल शर्मा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा (स्थित धर्मशाला) लगाया गया है।

एकांश कपिल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा, विशाल तिवारी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू, दीपिका नेगी को सिविल जोगिंद्रनगर, अशोक कुमार को सिविल जज-सह-जेएमएफसी जयसिंहपुर जज-सह-जेएमएफसी, और विभूति बहुगुणा को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) शिमला, डॉ. पार्थ जैन मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चंबा, निकिता ताहिम को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-एक सोलन, डॉ. पुष्प लता को सिविल जज-सह जेएमएफसी-दो नूरपुर, स्वाति बरवाल को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला, ईशा अग्रवाल को सिविल जज-सह-जेएमएफसी एक ऊना, राघव गुप्ता को सिविल जज-सह-जेएमएफसी बिलासपुर, अंशुल मलिक को सिविल जज-सह-जेएमएफसी नाहन, युद्धवीर सिंह को सिविल जज-सह-जेएमएफसी कंडाघाट, मनु प्रिंजा को शिमला, विकास कपूर को सिविल जज-सह-जेएमएफसी शिलाई, चुनौती सांगरोली को सिविल जज-सह-जेएमएफसी कुल्लू, दिव्या शर्मा को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो सुंदरनगर नियुक्त किया गया है। 

मेघा शर्मा, श्रुति बंसल को सिविल जज (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व) प्रदेश उच्च न्यायालय, शुभांगी जोशी को स्थानांतरित कर सिविल जज-सह-जेएमएफसी, डलहौजी, वरुण को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा और ऊना (स्थित धर्मशाला), करम प्रताप सिंह को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-तीन मंडी, सोनिया गुप्ता को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर, हमीरपुर (स्थित बिलासपुर), विकास ठाकुर को सिविल जज-सह-जेएमएफसी, बंजार, राघव शर्मा को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-दो पांवटा साहिब, रिधि पत्रवाल को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-एक सरकाघाट, रूप में नियुक्त किया गया है। अधिसूचना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी की गई है।