गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 11 थानों को मिले नए प्रभारी, SSP ने जारी की सूची

गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 11 थानों को मिले नए प्रभारी, SSP ने जारी की सूची

Major reshuffle in Gorakhpur Police Department: 11 police

Major reshuffle in Gorakhpur Police Department

गोरखपुर। जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डा. कौस्तुभ ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। एक साथ 11 थानों पर नई तैनाती करते हुए कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं गैर जनपद स्थानांतरित हुए सात थानेदारों को रिलीव कर दिया गया है।

पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, पिपराइच के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को रामगढ़ताल थाने की कमान सौंपी गई है। विवेक त्रिवेदी को पुलिस लाइन से पिपराइच, अरविंद कुमार सिंह को कैंपियरगंज, प्रहलाद सिंह को गोला और राजकुमार सरोज को गगहा का थानेदार बनाया गया है।


निरीक्षक जगदीश पाल को गगहा से गुलरिहा, संतोष कुमार अवस्थी को बांसगांव, राकेश रोशन सिंह को शाहपुर, संजय कुमार मिश्रा को सहजनवा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी के पीआरओ रहे गौरव वर्मा को राजघाट, मीडिया सेल में तैनात रहे प्रशांत पाठक को हरपुर बुदहट और यहां तैनात रहे विवेक कुमार मिश्रा को मीडिया सेल भेजा गया है। ज्ञानेंद्र सिंह पीपीगंज थाने का प्रभार मिला है।

बांसगांव थानेदार रहे जितेंद्र कुमार सिंह , राजघाट में तैनात रहे पंकज गुप्ता, सहजनवा के थानेदार रहे महेश कुमार चौबे, पीपीगंज के थानेदार रहे अरुण कुमार सिंह, इत्यानंद पांडेय (गुलरिहा), चंद्रभान सिंह (शाहपुर), नितिन रघुनंदन श्रीवास्तव (रामगढ़ताल) का तबादला दूसरे जिले में होने की वजह से रिलीव कर दिया गया है।