बहराइच पुलिस में बड़े फेरबदल: तीन लाइन हाजिर, सात चौकियों में नए इंचार्ज
Major Reshuffle in Bahraich Police
बहराइच। Major Reshuffle in Bahraich Police, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार देर रात एक निरीक्षक समेत तीन लोगों को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि सात उपनिरीक्षकों को चौकी की कमान सौंपने के साथ कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि नवाबगंज थाने में तैनात अपराध निरीक्षक अशाेक कुमार वर्मा, कारीकोट चौकी प्रभारी रामसुधार यादव व हाईवे चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विशेश्वरगंज थाने में तैनात एसआई अभय कुमार पांडेय को टिकोरामोड़ चौकी इंचार्ज, मोतीपुर थाने के एसआई रोहित कुमार वर्मा को रायबोझा चौकी इंचार्ज, रानीपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रसेन को रायपुर राजा चौकी इंचार्ज, कोतवाली नगर में तैनात एसआई विशेष सिंह को घंटाघर चौकी इंचार्ज, हुजूरपुर थाने में तैनात एसआई हेमंत कुमार सिंह को हाईवे चौकी इंचार्ज, एसआई अमित प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से दौलतपुर चौकी इंचार्ज, अरविंद कुमार राय को पुलिस लाइन से कटिलिया चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कैसरगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को बाैंडी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, रामगांव में तैनात रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव को रानीपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।