बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 41 कर्मी लाइन हाजिर, 111 के कार्यक्षेत्र बदले

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 41 कर्मी लाइन हाजिर, 111 के कार्यक्षेत्र बदले

Major Reshuffle in Badaun Police Department

Major Reshuffle in Badaun Police Department

कारखास लाइन हाजिर तो कई का कार्यक्षेत्र बदला

कार्रवाई से पहले सभी थानों की जांच करा बनवाई थी गोपनीय रिपोर्ट

बदायूं। Major Reshuffle in Badaun Police Department, जिले की कानून व्यवस्था पिछले कुछ समय से सुधरी है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन पिछले दो सालों से जिस तरह से पुलिस के कार्य करने का ढर्रा बन गया था। वह बता रहा था कि थानों में भृष्टाचार की जड़ें जमी हैं। दैनिक जागरण ने 19 मार्च को इस पर एक समाचार भी प्रकाशित किया था। बताया था कि नई एसएसपी अंकिता शर्मा जिले के सभी थानों की गोपनीय जांच करा रहीं हैं और संदिग्ध कर्मियों की रिपोर्ट तैयार करा रही हैं।

अब एसएसपी एसएसपी अंकिता शर्मा ने इस पर अमल भी कर दिया है। उन्होंने अब अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है। थाने में तीन साल या उससे अधिक से जमे, भृष्ट और जिनकी अधिक शिकायतें थी, उन सभी के नाम एसएसपी के पास काफी पहले पहुंच चुके थे।

मंगलवार को एसएसपी ने इस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 41 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा और 38 सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा एसएसपी ने अब तक लाइन में कार्य कर रहे कई पुलिस कर्मियों को नई तैनाती भी दी है।

मंगलवार को जिले में कुल 111 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही जिले के कई थानेदारों पर भी गाज गिर सकती है।

मंगलवार शाम को एसएसपी ने सबसे पहले 16 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची जारी की। इसमें अपराध शाखा से अनिल कुमार को साइबर क्राइम सेल का प्रभारी बनाया गया, जबकि अब तक साइबर क्राइम सेल के प्रभारी हरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

इसी सूची में कछला चौकी प्रभारी गौरव कुमार और सिविल लाइंस की कचहरी चौकी प्रभारी चमन गिरी को भी लाइन हाजिर कर दिया। माना जा रहा है कि चमन गिरी पर एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला द्वारा जहर खाने के मामले में कार्रवाई हुई जबकि गौरव कुमार किसी पुरानी वजह से हटे हैं।

इसके अलावा यातयात प्रभारी आरएल राजपूत को हटा कर उनकी जगह ललित कुमार को यातयात प्रभारी बनाया गया। इसी गश्ती में वजीरगंज कार्यालय के सिपाही लाला सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मूसाझाग थाने में राजकुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाकर भेजा है।

इसके अलावा भूपेंद्र सिंह को कछला चौकी प्रभारी और खाली चल रही बगरैन चौकी में रिंकू कुमार व कचहरी चौकी प्रभारी भूपसिंह को बनाया गया है। वहीं 41 कर्मियों की एक अन्य गश्ती जारी हुई, जिसमें सभी सिपाही हैं। इसमें सिर्फ सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

मूसाझाग के तीन सिपाहियों को भेजा लाइन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियेां की हत्या के बाद से माना जा रहा था कि थाने के सिपाहियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इसमें अब एसएसपी ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है।

इसमें शराफत हुसैन, विकास, व प्रेमराज सिपाही शामिल हैं। वहीं इस थाने में पुलिस लाइन से पांच सिपाहियों को मूसाझाग भेजा गया है। जिसमें असलम, अक्षय पवार, वीरपाल, अनुराग और प्रशांत कुमार शामिल हैं।

यातयात में किया बड़ा फेरबदल

एसएसपी ने यातायात प्रभारी के बदलने के साथ ही यहां तैनात कई सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया है। इसमें प्रभात श्रीवास्तव, रमेश कुमार, बलविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र नागर, तपस कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। इनमें से पांच पुराने टीएसआई के खास बताए जाते हैं। हालांकि अभी इनकी जगह किसी की तैनाती नहीं की गई है।

 

जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी थानों की रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। जिनकी रिपोर्ट ठीक नहीं थी, उन सभी लाइन हाजिर किया गया है। जो कई दिन से एक ही थाने में थे, उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

- अंकिता शर्मा, एसएसपी