झारखंड में शिक्षा विभाग में बड़ी नियुक्ति, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1042 सहायक आचार्यों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Major recruitment in Jharkhand's Education Department
रांची। Major recruitment in Jharkhand's Education Department, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को 1,042 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसे लेकर होटवार के खेलगांव में वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, उनमें 274 पहली से पांचवीं कक्षा के लिए इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए नियुक्त किए गए हैं।
वहीं, 768 अभ्यर्थियों की नियुक्ति छठी से आठवीं कक्षा के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पद पर हुई है। स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में सामाजिक विज्ञान विषय के 387, गणित एवं विज्ञान के 231 तथा भाषा विषय के 150 सहायक आचार्य सम्मिलित हैं।
जिलावार नियुक्ति की बात करें तो सबसे अधिक पलामू जिले के लिए 123 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसी तरह, गिरिडीह के लिए 92, कोडरमा के लिए 81, साहिबगंज के लिए 63, पश्चिमी सिंहभूम के लिए 61, देवघर के लिए 59, दुमका के लिए 54, गोड्डा के लिए 53 सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है।
वहीं, पाकुड़ के लिए 51, धनबाद के लिए 42, लातेहार के लिए 41, पूर्वी सिंहभूम के लिए 39, जामताड़ा के लिए 39, रांची के लिए 36, सरायकेला-खरसावां के लिए 34, , गढ़वा के लिए 34, गुमला के लिए 27, सिमडेगा के लिए 21, खूंटी के लिए 12, लोहरदगा के 11, बोकारो के लिए 24, हजारीबाग के लिए 15 तथा रामगढ़ के लिए सबसे कम चार सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है।
10,500 सहायक आचार्यों को दिया जा चुका है नियुक्ति पत्र
इससे पहले लगभग 10,500 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। ये सभी सात-आठ माह से स्कूलों में पठन-पाठन करा रहे हैं। इन सभी की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से हुई है।
हालांकि, नियुक्ति प्रक्रिया कुल 26,001 पदों के लिए शुरू की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में पद योग्य योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से रिक्त रह गए हैं।