अलीगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: 202 उपनिरीक्षकों के तबादले; एसएसपी ने 'शहर से देहात' भेजा; भ्रष्टाचार और स्थानीय प्रभाव पर चोट
Major Police Reshuffle in Aligarh
अलीगढ़। Major Police Reshuffle in Aligarh, जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने 202 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों को हटाकर नई जगह भेजने से निष्पक्षता को भी बल मिलेगा।
शहर में तैनात उपनिरीक्षक भेजे देहात
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि उपनिरीक्षकों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। खास बात यह रही कि ज्यादातर जो उपनिरीक्षक अब तक शहर क्षेत्र में तैनात थे। उन्हें देहात क्षेत्रों में भेजा गया है। जबकि देहात में तैनात उपनिरीक्षकों को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का मानना है कि इससे न केवल नए दृष्टिकोण के साथ कार्य होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर जमे प्रभाव भी खत्म होंगे और पारदर्शिता बढ़ेगी।
एसएसपी ने कही ये बात
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और मनोयोग से कार्य करें, जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें। अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें।
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बनने पर एसएसपी ने लगाया सिल्वर स्टार
अलीगढ़। थाना गोण्डा के प्रभारी निरीक्षक नरेेंद्र सिंह यादव को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने उन्हें सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आशा जताई कि वे नए पद पर भी इसी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे।