हनुमानगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

Major police action in Hanumangarh

Major police action in Hanumangarh,

जयपुर। Major police action in Hanumangarh, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर 11 पिस्टल व 22 मैगजीन बरामद किया है। ये हथियार मध्य प्रदेश के इंदौर से हनुमानगढ़ में अवैध रूप से लाए गए थे। अब पुलिस पता कर रही है कि इंदौर में इन तस्करों को हथियारों की आपूर्ति कौन कर रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पंजाब के दो अवैध हथियार तस्करों को रविवार को हनुमानगढ़ में पकड़ा गया है। इनके नाम अमनदीप व पवनदीप हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक हनुमानगढ़ के रास्ते से हथियार लेकर पंजाब जा रहे हैं। इस पर नाकेबंदी करवा कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक बस से उतर कर दो युवक पैदल ही आगे बढ़ने लगे।

पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को रोक कर तलाशी ली तो उनके बैग से हथियार मिले।