मेजर जनरल ने 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरूग्राम का किया दौरा: कर्नल एस.के. कौशिक

मेजर जनरल ने 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरूग्राम का किया दौरा: कर्नल एस.के. कौशिक

Major General Visits 5 Haryana Battalion NCC

Major General Visits 5 Haryana Battalion NCC

एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर  तथा आकर्षक ड्रिल का किया प्रदर्शन

फरीदाबाद/गुरुग्राम। दयाराम वशिष्ठ: Major General Visits 5 Haryana Battalion NCC: 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम का शुक्रवार को एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक) मेजर जनरल भरत मेहतानी ने एनसीसी का आधिकारिक दौरा किया । इस अवसर पर एडीजी ने बटालियन की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Major General Visits 5 Haryana Battalion NCC

दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर  तथा आकर्षक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। एडीजी मेजर जनरल भरत मेहतानी ने कैडेटों के अनुशासन, परेड एवं समर्पण की सराहना की तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।

Major General Visits 5 Haryana Battalion NCC

5 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस.के. कौशिक ने एडीजी मेजर जनरल भरत मेहतानी‌ को बटालियन की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अंत में एडीजी ने अधिकारियों, पीआई स्टाफ, एनसीओ, सिविल स्टाफ एवं कैडेटों के साथ संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,