“विकास की नई उड़ान: उत्तराखंड को SASCI के तहत बड़ी आर्थिक मदद”

“विकास की नई उड़ान: उत्तराखंड को SASCI के तहत बड़ी आर्थिक मदद”

Major Financial Assistance for Uttarakhand under SASCI

Major Financial Assistance for Uttarakhand under SASCI

देहरादून। Major Financial Assistance for Uttarakhand under SASCI, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार की ओर से जारी SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है।

इस बार गाइडलाइंस में प्राइड ऑफ हिल्स (Pride of Hills) नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3,460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा।

इसके अलावा, राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स (Untied Funds) के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

बता दें कि प्राइड ऑफ हिल्स के तहत उत्तराखंड को 3,460 करोड़ रुपये, जबकि नगालैंड को 3,880 करोड़ मिले हैं। इनसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश को 3920 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि सबसे ज्यादा अरुणाचल प्रदेश को 4900 करोड़ रुपये मिले हैं।