बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 16-17 जून को चलेंगी 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 16-17 जून को चलेंगी 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Major decision by Railways for Bihar Police recruitment exam

Major decision by Railways for Bihar Police recruitment exam

पटना। Major decision by Railways for Bihar Police recruitment exam,  बिहार में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दानापुर मंडल ने 16 एवं 17 जून को विभिन्न रूटों पर कुल 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

रेल प्रशासन के अनुसार 16 जून की रात पटना एवं पटना साहिब क्षेत्र से सीमांचल, मिथिलांचल, चंपारण और मगध क्षेत्र के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इनमें पाटलिपुत्र से किशनगंज, अररिया और नौगछिया के लिए तथा पटना जंक्शन से नरकटियागंज एवं भभुआ के लिए विशेष ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें क्रमशः बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गया, डेहरी आन सोन और सासाराम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

17 जून को परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए नौ विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें पटना जंक्शन से गया, बक्सर से पटना एवं दानापुर, किऊल से गया, गया से किऊल, बख्तियारपुर से राजगीर तथा राजगीर से बख्तियारपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन नालंदा, बिहारशरीफ, नवादा और शेखपुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा।



रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों की तैनाती, यात्री मार्गदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का विवरण

16 जून 2026

पाटलिपुत्र – किशनगंज (रात्रि 8:00 बजे)

पटना जंक्शन – नरकटियागंज (रात्रि 9:00 बजे)

पाटलिपुत्र – अररिया (रात्रि 10:00 बजे)

पाटलिपुत्र – नौगछिया (रात्रि 11:00 बजे)

पटना जंक्शन – भभुआ (रात्रि 11:30 बजे)

17 जून 2026

  • पटना जंक्शन – गया (सुबह 7:15 बजे)
  • बक्सर – पटना (शाम 6:00 बजे)
  • बक्सर – दानापुर (दोपहर 1:30 बजे)
  • किऊल – गया (दोपहर 12:30 बजे)
  • गया – किऊल (शाम 5:30 बजे)
  • बख्तियारपुर – राजगीर (सुबह 8:00 बजे एवं शाम 3:30 बजे)
  • राजगीर – बख्तियारपुर (दोपहर 1:00 बजे एवं शाम 6:15 बजे)

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन पहुंचें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें। इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।