सिरमौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल-टेपेन्टाडोल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल-टेपेन्टाडोल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Major Crackdown on Drugs in Sirmaur

Major Crackdown on Drugs in Sirmaur

नाहन (सिरमौर)। Major Crackdown on Drugs in Sirmaur, जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से प्रतिबंध नशीले कैप्सूल ट्रामाडोल 56 तथा टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की हैं। एसआईयू टीम गश्त पर रवाना थी, तो टीम को गुप्त सूचना मिली कि साबिर अहमद पुत्र स्व. जमील अहमद निवासी कांशीवाला सब्जी मण्डी नाहन काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाइयां बेचने का धंधा नाहन शहर व आसपास के इलाका में करता है।

जो स्कूटी नम्बर HR01AC-6996 में पांवटा साहिब की तरफ से नाहन की ओर आ रहा है। जिस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्कूटी को रोककर चेक किया तथा तलाशी के दौरान साबिर अहमद के कब्जा से प्रतिबंधित नशीले कप्सूल ट्रामाडोल 56 तथा 49 टपेन्डाडोल की गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करके पता लगाया जा रहा है कि यह गोलियां-कैप्सूल कहां से लाया है। तथा कहां बचने की फिराक में था, ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफ्त में लिया जा सके। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस थाना संगड़ाह में आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज

पुलिस थाना संगड़ाह में जब पुलिस टीम गश्त पर थी, तो टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संजीव कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव कठोल, डाकघर चुरवाधार तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर, लाना चेता में अपनी मनियारी की दुकान में कच्ची शराब बेचने का अवैध धंधा करता है।

यदि इसी समय रेड करके इसकी दुकान की तलाशी ली जाए, तो भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद हो सकती है । जिस पर पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान संजीव कुमार उपरोक्त की दुकान से 10 लीटर 750 मिली शराब नाजायज ब्रामद की है।

जिस पर पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तेहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।