खाटूश्यामजी मंदिर: रामनवमी पर दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, श्रद्धालुओं के लिए विशेष सूचना

खाटूश्यामजी मंदिर: रामनवमी पर दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, श्रद्धालुओं के लिए विशेष सूचना

Major Change in Darshan Timings on Ram Navami

Major Change in Darshan Timings on Ram Navami

Khatushyamji Temple: राजस्थान के सीकर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर खाटूश्याम जी के दर्शन  करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है.  बाबा श्याम के मंदिर के कपाट कल शाम यानी गुरुवार को रात 10 बजे से लेकर आज शुक्रवार शाम 5 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे. इस अवधि के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे.

क्यों बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट?

श्री श्याम मंदिर कमेटी के जरिए जारी सूचना के अनुसार, मंदिर के कपाट बंद रहने का मुख्य कारण बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना और पारंपरिक तिलक श्रृंगार है. अमावस्या और विशेष पर्वों पर बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस प्रक्रिया में कई घंटों का समय लगता है, जिस कारण मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने के लिए दर्शन अस्थायी रूप से रोके जाते हैं.

श्री श्याम मंदिर कमेटी तरफ से जारी सूचना

श्री श्याम मंदिर कमेटी तरफ से जारी सूचना

दर्शन का नया समय

श्री श्याम मंदिर कमेटी के जरिए जारी सूचना के  मुताबिक मंदिर के पट बंद कल यानी गुरुवार को शयन आरती के बाद रात 10:00 बजे से बंद कर दिए गए है जो कल शुक्रवार यानी रामनवमी को पूरे दिन बंद रहेगे, जो आज ( शुक्रवार) शाम 5 बजे के बाद बाबा श्याम का श्रृंगार पूर्ण होने पर खोले जाएंगे. इसी के कारण मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे इस समय-सारणी को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

कौन है बाबा श्याम

बाबा श्याम महाभारत काल के महान योद्धा बर्बरीक हैं, जो भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र हैं. उन्हें कलियुग में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त होने के बाद, वे राजस्थान के सीकर जिले में खाटू धाम में 'हारे के सहारे' के रूप में पूजे जाते हैं.