यूपी में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार: CM योगी आज 17 निवेशकों को सौंपेंगे भूखंड आवंटन पत्र; दो बड़ी परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
Major Boost to Industrial Investment in UP
लखनऊ। Major Boost to Industrial Investment in UP, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित हो रहे विशेष कार्यक्रम में राज्य में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश करने वाले 17 निवेशकों को भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवासी पांच कालीदास मार्ग पर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीईएससी ग्रीन्स और आईबी सोलर की दो निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ संवाद कर उन्हें प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि निवेशक अनुकूल नीतियों, बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज प्रशासनिक फैसलों के कारण उत्तर प्रदेश लगातार बड़े निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।