हिमाचल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत

हिमाचल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन निगमों में भाजपा की प्रचंड जीत

Major Blow to Congress in Himachal Municipal Corporation Elections

Major Blow to Congress in Himachal Municipal Corporation Elections

शिमला। Major Blow to Congress in Himachal Municipal Corporation Elections, हिमाचल के चार नगर निगम के चुनाव नतीजों से सत्तासीन कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। धर्मशाला, मंडी व सोलन नगर निगम में ‘कमल’ खिला है। भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ निगम की सत्ता पर काबिज हुई है। पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई है। या यूं कहे कि इस नगर निगम में कांग्रेस की साख बच पाई है।

एकतरफा जीत हासिल की

चुनाव परिणाम के अनुसार धर्मशाला नगर निगम में 17 वार्डों में से भाजपा ने 11 पर जीत हासिल की है, कांग्रेस केवल 5 वार्डों में ही जीत हासिल कर पाई है, एक वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। मंडी में भाजपा ने 12 वार्डों के साथ एक तरफा जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 1 व एक सीट निर्दलीय एक वार्ड में जीता है। सोलन नगर निगम बनने के बाद यहां पहली बार कमल खिला है। हालांकि नगर परिषद में भाजपा जीतती रही है।

17 वार्डों में से 10 वार्डों में भाजपा ने जीत हासिल की है। कांग्रेस 6 वार्डों में जीती है जबकि एक में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। पालमपुर में 11 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जबकि 4 वार्डों में भाजपा जीती है। 

टिकट को लेकर थी खींचतान, बैठक में दिखी थी टीस

नगर निगम चुनावों में पालमपुर को छोड़कर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। निगम चुनावों के लिए कांगड़ा के होटल ग्रैंड राज में बैठक हुई थी। पालमपुर को छोड़कर अन्य तीन नगर निगम में टिकट को लेकर खींचतान देखने को मिली थी। पार्टी एक साथ सभी नगर निगमों के टिकट जारी नहीं कर पाई थी। कई टिकटें तो नामांकन से एक दिन पहले दी गई। 

मंडी में कांग्रेस की बागी नेता ने चुनाव जीता है, उसका टिकट काटने के पक्ष में ज्यादातर नेता नहीं थे, लेकिन एक धड़े ने इसका विरोध किया। एक महिला नेत्री तो बैठक छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद टिकट बदला गया। जिसे टिकट दिया वह चुनाव हार गया है। सोलन में भी टिकट कई बार बदले।

धर्मशाला, मंडी व सोलन में भाजपा का बनेगा महापौर व उप महापौर

भाजपा को तीन नगर निगम में एक तरफा जीत मिली है। धर्मशाला, मंडी व सोलन नगर निगम में भाजपा का महापौर बनना तय है। जबकि पालमपुर में कांग्रेस का महापौर उप महापौर बनेगा।

पिछली बार ये थी स्थिति

पिछले चुनावों में मंडी नगर निगम पर भाजपा व पालमपुर में कांग्रेस शासित नगर निगम थी। इसी तरह सोलन में महापौर कांग्रेस जबकि उपमहापौर भाजपा का है। इसी तरह धर्मशाला में महापौर कांग्रेस का है और उप महापौर भाजपा का था। इस बार सपष्ट बहुमत होने के चलते महापौर व उपमहापौर बनाने के लिए निर्दलीय का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।