मझोठी वार्ड में बीजेपी की बड़ी जीत, बासा-नोण की गिनती जारी

मझोठी वार्ड में बीजेपी की बड़ी जीत, बासा-नोण की गिनती जारी

Major BJP Victory in Majhothi Ward

Major BJP Victory in Majhothi Ward

Major BJP Victory in Majhothi Ward, जिला परिषद चुनाव में मझोठी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी इंद्रदेव ने 6325 मत हासिल कर 1716 मतों के बड़े अंतर से जीत का परचम लहराया।

कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र ठाकुर को 4609 मत मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत के बाद जश्न का माहौल है। इंद्रदेव ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद को दिया।

बासा और नोण वार्ड - काउंटिंग जारी

मझोठी वार्ड का नतीजा आने के बाद अब वार्ड बासा और वार्ड नोण की मतगणना चल रही है। प्रशासन के अनुसार दोनों वार्डों के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। 

पोलिंग एजेंट्स और उम्मीदवार मतगणना केंद्र पर मौजूद हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अपडेट: जैसे ही बासा और नोण वार्ड के नतीजे आएंगे, विस्तृत जानकारी दी जाएगी।