बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एलान: अस्पतालों में दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, टोल प्लाजा पर मिलेंगी एंबुलेंस

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एलान: अस्पतालों में दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, टोल प्लाजा पर मिलेंगी एंबुलेंस

Major announcement by Bihar Health Minister

Major announcement by Bihar's Health Minister

पटना। Major announcement by Bihar's Health Minister, राज्य के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि मरीजों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर वे स्वयं अस्पतालों के निरीक्षण पर निकलेंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य में ट्रामा सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नए ट्रामा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अभी नौ ट्रामा सेंटर परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। प्रत्येक टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल लोगों को तत्काल पास के ट्रामा सेंटर तक पहुंचाया जा सके। 

अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी

उन्होंने बुधवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में सांस संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। 

बिहारवासियों को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमाम जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह मौजूद थे।