यूपी सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 उप सचिवों का तबादला, चिकित्सा से लेकर गृह विभाग तक बदले गए अधिकारी

यूपी सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 उप सचिवों का तबादला, चिकित्सा से लेकर गृह विभाग तक बदले गए अधिकारी

Major Administrative Reshuffle in UP Secretariat

Major Administrative Reshuffle in UP Secretariat

लखनऊ। Major Administrative Reshuffle in UP Secretariat, प्रदेश सरकार ने सचिवालय सेवा के 13 उप सचिव स्तर के अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया। हरीश कुमार अशोक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में भेजा गया है, जबकि संजय कुमार तिवारी को नगर विकास से समाज कल्याण विभाग में तैनाती मिली है। चन्द्र भूषण अब सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से नियुक्ति विभाग में कार्य करेंगे।

इसी क्रम में राम चरन राम को मत्स्य विभाग से वित्त विभाग, संतोष कुमार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण से औद्योगिक विकास विभाग और दयाराम यादव को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग से खाद्य एवं रसद विभाग में भेजा गया है।

चंदन कुमार रावत को सहकारिता से पर्यटन विभाग, शम्भू प्रसाद को युवा कल्याण से बेसिक शिक्षा विभाग तथा राम प्यारे राम को राजस्व से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

लक्ष्मण राम को धार्मिक कार्य विभाग से कार्मिक विभाग, अजीत कुमार सिन्हा को गृह विभाग से कार्मिक विभाग, विश्वभान प्रकाश नागेश को लोक सेवा प्रबंधन विभाग से चीनी एवं गन्ना विकास विभाग तथा रामप्रीत प्रसाद को कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग से सतर्कता विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।