हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस महकमे में आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Major Administrative Reshuffle in Himachal Pradesh
शिमला। Major Administrative Reshuffle in Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। कोटखाई दुष्कर्म एवं हत्या मामले में हवालात में युवक की मौत मामले में सजा काट कर आए एस जाहूर हैदर जैदी (आईपीएस) 1994) को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) को पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च शिमला नियुक्त किया गया है।
गुरदेव को ला एंड ऑर्डर का जिम्मा
इसके अलावा गुरदेव चंद शर्मा (आईपीएस 2009) को डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार गांधी (आईपीएस 2012) को डीआईजी, ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे, शिमला बनाया गया है। अमित यादव (आईपीएस 2019) को कमांडेंट, द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन, सकोह (कांगड़ा) में तैनात किया गया है।
बिलासपुर में जिला नोडल अधिकारी बदला
उधर, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिलासपुर जिले में जिला नोडल अधिकारी के पद पर बदलाव करते हुए नई नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। कृषि विभाग सचिव सी पॉलरासु द्वारा जारी आदेश के अनुसार डा. देवेंद्र कुमार संख्यान एसएमएस (कृषि), डीडीए कार्यालय बिलासपुर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अब जिला योजना अधिकारी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार ने इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।