Major administrative reshuffle in Haryana, 20 IAS and HCS officers transferred

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

undefined

Major administrative reshuffle in Haryana, 20 IAS and HCS officers transferred

 

चंडीगढ़, 26 मई। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से अधिसूचना जारी की गई।

जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज यादव को सहकारिता विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें हरियाणा भवन, नई दिल्ली का प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर भी बनाया गया है।

IAS अधिकारी संजय जून को मेवात विकास एजेंसी, नूंह का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि गीता भारती को हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

सरकार ने धर्मेंद्र सिंह को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। वहीं, मंदीप कौर को चरखी दादरी का नया डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। डॉ. वैशाली शर्मा को जींद का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

अपराजिता को मत्स्य विभाग में अतिरिक्त सचिव और कैथल का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। आयुष सिन्हा को फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का CEO नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अजय कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक भी बनाया गया है।

समवर्तक सिंह खंगवाल को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा SCERT गुरुग्राम का निदेशक नियुक्त किया गया है। नरेंद्र कुमार को नगर निगम रोहतक का आयुक्त बनाया गया है।

HCS अधिकारियों में प्रदीप अहलावत-I को HAFED का सचिव और विजिलेंस अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि शुभम को रोहतक का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

सरकार ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद को IAS (Pay) Rules, 2016 के तहत वरिष्ठ IAS स्तर के समकक्ष माना जाएगा।